September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

टनकपुर में कल होगा जनता मिलन कार्यक्रम

Dukan Ad
Dukan Ad

टनकपुर में कल होगा जनता मिलन कार्यक्रम
चंपावत।

तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर) में सोमवार, 10 नवंबर 2025 को जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी कृष्णा नाथ गोस्वामी ने दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी मनीष कुमार करेंगे। जनता मिलन कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से तहसील सभागार पूर्णागिरि (टनकपुर) में आयोजित किया जाएगा।अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित आवश्यक अभिलेखों और सूचनाओं सहित समय से उपस्थित रहें, ताकि जनता की समस्याओं और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जा सके। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अपनी शिकायतों व सुझावों के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हों।

शेयर करे