शिक्षाविद प्रहलाद सिंह अधिकारी का निधन
बाराकोट (चंपावत)।
ग्राम सभा बाराकोट निवासी वरिष्ठ शिक्षक प्रहलाद सिंह अधिकारी का सोमवार प्रातः उनके बाराकोट बाजार स्थित आवास पर 103 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।स्वर्गीय अधिकारी लंबे समय से शिक्षण और समाजसेवा से जुड़े रहे। क्षेत्रवासियों के बीच वे अपने सौम्य स्वभाव और शैक्षिक योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित थे।
उनका अंतिम संस्कार आज ही रामेश्वर घाट में किया जाएगा।लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मंच ने प्रार्थना की है कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवारजनों सहित समूचे क्षेत्र को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

More Stories
जनता मिलन में 208 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने की नारेबाजी
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन