नशा तस्करों पर चम्पावत पुलिस का कड़ा प्रहार
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चला अभियान, छह गिरफ्तार
भारत-नेपाल सीमा पर स्मैक की खेप पकड़ी गई
चम्पावत (संवाददाता)। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में वन्दना वर्मा, क्षेत्राधिकारी टनकपुर के निर्देशन में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एसओजी टीम और थाना बनबसा पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर देवीपुरा जंगल में चैकिंग के दौरान 22 ग्राम स्मैक के साथ 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 03 मोटर साइकिल, 02 स्कूटी, 18,980 रुपये नकद, 05 मोबाइल तथा स्मैक पीने की सामग्री बरामद की है। सभी के विरुद्ध थाना बनबसा में FIR NO-106/2025, धारा 8/21/27/29/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
अभियुक्तों की सूची:शशांक भण्डारी पुत्र चन्द किशोर सिंह, निवासी चन्दनी, 33 वर्षअभिषेक दमय पुत्र गोरखे दमय, निवासी कंचनपुर नेपाल, 19 वर्षदलीप चन्द पुत्र मगनी चन्द, निवासी कंचनपुर नेपाल, 35 वर्षआशीष चन्द पुत्र वीर बहादुर चन्द, निवासी कंचनपुर नेपाल, 32 वर्षरोहित सिंह महर पुत्र खुशाल सिंह महर, निवासी चन्दनी, 28 वर्षकिशन कार्की पुत्र करन कार्की, निवासी कंचनपुर नेपाल, 26 वर्ष
फरार अभियुक्त:Uk 03 B – 7467 मोटर साइकिल का स्वामी शक्ति निवासी कैनाल बनवसाUK 03 TA 2102 अज्ञात मोटर साइकिल का स्वामी
बरामदगी:कुल 22 ग्राम स्मैक03 मोटर साइकिल, 02 स्कूटी18,400 रुपये नकद05 मोबाइल फोनस्मैक पीने की सामग्री: 04 लाइटर, 04 बीड़ी के बन्डल, सिगरेट, 06 टुकड़े सिल्वर पेपर आदिअभियुक्तवार बरामदगी:शशांक: 3.31 ग्राम स्मैक, 18,400 रुपये, पर्स, पासबुक, डीएल, फोनअभिषेक: 4.78 ग्राम स्मैक, 220 रुपये, फोनदलीप: 3.89 ग्राम स्मैक, फोन, 60 रुपयेआशीष: 2.67 ग्राम स्मैक, फोन, 100 रुपयेरोहित: 3.77 ग्राम स्मैक, फोनकिशन: 3.58 ग्राम स्मैक, नागरिकता नेपाल प्रमाण पत्र, 200 रुपये
पुलिस टीम:SO बनबसा सुरेन्द्र सिंह कोरंगा
SI कमलेश भट्ट, प्रभारी SOGHC मतलूब खान, HC महेन्द्र डगवाल, का0 उमेश राज, का0 कुलदीप सिंह, का.ललित चौधरी, का0 सूरज कुमार, का0 जगदीश कन्याल, का0 संदीप पुंडीर, का0 विक्रम सिंह शामिल रहे।
एसपी चम्पावत ने दिया संदेश:पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति ने तस्करों को सख्त संदेश दिया है कि जनपद चम्पावत में किसी भी कीमत पर नशा तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तस्करों को उनकी सही जगह यानी जेल भेजा जाएगा।

More Stories
कारगिल के अमर शहीदों को कविताओं के जरिए दी श्रद्धांजलि, ‘काली कुमूं’ पुस्तक का हुआ विमोचन
लोहाघाट में कारगिल विजय दिवस पर गूंजे शौर्य के किस्से, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी