September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

शारदा नदी में डूबे पीलीभीत युवक का शव चौथे दिन मिला

Dukan Ad
Dukan Ad

शारदा नदी में डूबे पीलीभीत युवक का शव चौथे दिन मिला

टनकपुर (चंपावत)। कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान के दौरान शारदा नदी में डूबे पीलीभीत के युवक का शव शनिवार को चौथे दिन बरामद हुआ। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, पीलीभीत जिले के भूड़ा विक्रमपुर थाना बरखेड़ा निवासी राहुल (23) पुत्र हरिशंकर अपने भाई सत्यम गौतम और कुछ साथियों के साथ 5 नवंबर को बूम काकड़ घाट पहुंचा था। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के दौरान वह तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद बूम चौकी पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमों ने लगातार सर्च अभियान चलाया।शनिवार सुबह शारदा बैराज के पास शव दिखाई देने पर पुलिस ने उसे कब्जे में लिया।

आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को जिला अस्पताल टनकपुर भेजा गया। युवक के डूबने की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

शेयर करे