September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

रजत जयंती वर्ष पर टनकपुर में रोजगार मेला, 54 अभ्यर्थी हुए चयनित 466 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए हुए चयनित

Dukan Ad
Dukan Ad

रजत जयंती वर्ष पर टनकपुर में रोजगार मेला, 54 अभ्यर्थी हुए चयनित
466 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए हुए चयनित

टनकपुर। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर शनिवार को जिला प्रशासन चंपावत एवं कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद टनकपुर के अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण के साथ किया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद रहे।जिला सेवायोजन अधिकारी आर.के. पंत ने बताया कि मेले में कुल 25 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। इनमें पुखराज हेल्थकेयर, हेथा ऑर्गेनिक, लावा इंटरनेशनल, टेक्निकॉन इंडस्ट्रीज, जी4एस सिक्योर सॉल्यूशन्स, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम सॉल्यूशन्स, मेराक्वी वेंचर्स, लायम फ्लेक्सी सॉल्यूशन्स (अशोक लीलैंड), बारबेक्यू नेशन, टाटा मोटर्स, समेसी एग्रोकेम सोलर पावर देहरादून, श्री गणेशा कंसल्टेंट एंड मैनपावर सर्विस गोरखपुर, नील मेटल प्रोडक्ट लि. गुड़गांव सहित कई जानी-मानी कंपनियाँ शामिल रहीं।जिला अधिकारी ने बताया कि कुल 836 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया, जिनमें से 520 ने मेले में भाग लिया।

इनमें से 54 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया, जबकि 466 अभ्यर्थियों का चयन द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए हुआ है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, उपजिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनूपमा तिवारी, जिला पंचायत सदस्य सरस्वती चंद, उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी पिथौरागढ़ शंकर बोरा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।मेले में युवाओं में रोजगार के प्रति उत्साह और जोश देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में ऐसे रोजगार मेले अन्य स्थानों पर भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।

शेयर करे