नगर में अतिक्रमण व पॉलीथीन पर चली कार्रवाई, 20 चालान से वसूले 9 हजार रुपये
चम्पावत। नगर पालिका परिषद चम्पावत की ओर से बुधवार को नगर क्षेत्र में अतिक्रमण, पॉलीथीन उपयोग और एंटी-लिटरिंग-अनुशासन अभियान के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी के आदेश पर की गई इस कार्रवाई में नगर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से 20 चालान काटे गए, जिनसे कुल 9 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता नियमों का पालन करने और पॉलीथीन के प्रयोग से बचने की अपील की।चालानी कार्रवाई में शामिल कर्मचारी:
प्रकाश गिरी, ललित मोहन पुनेता, पवन पांडे, सूरज पुनेता और प्रकाश नाथ गोस्वामी।

More Stories
हिस्ट्रीशीटर तमंचे और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार
हृदयगति रुकने से नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन
शिक्षा और समाजसेवा के लिए डॉ. सुमन पाण्डेय को मिला 462वां चरखा सम्मान