टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलखेत के पास हुआ हादसा
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलखेत के पास आज 28 अक्टूबर की शाम को एक santro कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बेकाबू होकर लगभग 30 फिट गहरी खाई में गिरी। हादसे में एक यात्री घायल हो गया। कार में कुल 3 लोग सवार थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को खाई से निकलकर पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जानकारी के मुताबिक चंपावत के तल्लीहाट के दिनेश पटवा खटीमा से इलाज करा कर वापस चंपावत आ रहे थे। तभी NH पर चंपावत से 34 किमी दूर बेलखेत के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गई। कार के एक पेड़ में अटकने से बड़ा नुकसान बच गया। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से घायल दिनेश पटवा को खाई से बाहर निकाला। जबकि कार में सवार दिनेश पटवा के बेटे दिव्यांशु और भतीजे सूरज बाल-बाल बच गए । पुलिस ने स्थानीय घायलों का उपचार बेलखेत में कराया और परिजनों को सूचित कर दिया।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार