छतार वार्ड में नई पेयजल योजना को लेकर बैठकवार्डवासियों ने निर्माण के दौरान सतर्कता व पारदर्शिता पर दिया जोर
चम्पावत। नगर के छतार वार्ड में प्रस्तावित नई पेयजल योजना को लेकर सोमवार को शहरी विकास विभाग की ओर से वार्डवासियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वार्ड सभासद प्रेमा चिलकोटी ने की।बैठक में विभागीय अधिकारियों ने परियोजना की रूपरेखा, निर्माण की समयावधि और कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत जल्द ही क्षेत्र में पेयजल लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा।वार्डवासियों ने सुझाव दिया कि पेयजल लाइन डालने के दौरान यदि किसी भी मार्ग, नाली या सार्वजनिक-संपत्ति को क्षति होती है, तो विभाग द्वारा उसका तत्काल पुनर्निर्माण सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।बैठक में छतार विकास समिति के अध्यक्ष शंकर गिरी गोस्वामी, जनार्दन चिलकोटी, जी. बी. जोशी, नरेश भट्ट, यशोधर भट्ट, महेश चंद्र जोशी, प्रेम सिंह चौहान, आर. सी. जोशी, नवीन चंद्र पंत, चंद्र शेखर उप्रेती, प्रकाश चंद्र जोशी, गीता जोशी, माधवी जोशी, गणेश बगोली, सुनीता बगोली, ममता भट्ट, लीला वर्मा व हेमा भट्ट सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।परियोजना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रोजेक्ट मैनेजर अनुराग गुप्ता, सोशल मैनेजर मुक्तेश पचौली तथा पब्लिक काउंसलर नेहा बिष्ट ने साझा की। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

More Stories
हिस्ट्रीशीटर तमंचे और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार
हृदयगति रुकने से नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन
शिक्षा और समाजसेवा के लिए डॉ. सुमन पाण्डेय को मिला 462वां चरखा सम्मान