युवा कलमकारों के लिए सुनहरा अवसर, उत्तराखंड भाषा संस्थान आयोजित करेगा ‘युवा कलमकार प्रतियोगिता-2025’
देहरादून। उत्तराखंड के प्रतिभाशाली युवा साहित्यकारों के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड भाषा संस्थान, देहरादून द्वारा राजभाषा हिन्दी में रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहन देने हेतु “युवा कलमकार प्रतियोगिता-2025” आयोजित की जा रही है।
इस प्रतियोगिता में राज्य के 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा रचनाकार भाग ले सकेंगे।संस्थान के अनुसार प्रतियोगिता दो वर्गों—प्रथम (18 से 25 वर्ष) और द्वितीय (26 से 35 वर्ष)—में होगी। प्रतिभागी हिन्दी भाषा में कहानी, कविता या यात्रा-वृत्तांत विधा में अपनी मौलिक, अप्रकाशित और अपुरस्कृत रचना भेज सकते हैं। रचनाएँ मानवीय, सामाजिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, पर्यावरणीय, शैक्षिक या राष्ट्रीय विषयों पर आधारित हो सकती हैं।नियम और पात्रताप्रतियोगिता केवल उत्तराखंड के युवाओं के लिए है। प्रतिभागी को राज्य में जन्म अथवा न्यूनतम दस वर्षीय निवास प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा।
प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक विधा में भाग ले सकेगा। रचना ए4 आकार में टंकित चार प्रतियों में प्रस्तुत करनी होगी; हस्तलिखित रचनाएँ स्वीकार नहीं की जाएंगी। कविता अधिकतम 1000 शब्दों तक तथा कहानी या यात्रा-वृत्तांत 2500 शब्दों तक सीमित होना चाहिए।पुरस्कारसंस्थान द्वारा दोनों आयु वर्गों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं।
प्रथम वर्ग (18–25 वर्ष): प्रथम पुरस्कार ₹11,000, द्वितीय ₹9,000, तृतीय ₹7,000 एवं प्रोत्साहन ₹5,000।
द्वितीय वर्ग (26–35 वर्ष): प्रथम पुरस्कार ₹15,000, द्वितीय ₹12,000, तृतीय ₹9,000 एवं प्रोत्साहन ₹7,000।आवेदन प्रक्रियारचना व आवेदन-पत्र “युवा कलमकार प्रतियोगिता-2025” अंकित लिफाफे में निदेशक, उत्तराखंड भाषा संस्थान, 461/1/1, चन्द्रलोक कॉलोनी, राजपुर रोड, देहरादून को 20 नवम्बर, 2025 तक स्वयं या डाक से भेजे जा सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त प्रविष्टियाँ स्वीकार नहीं की जाएंगी। आवेदन पत्र संस्थान की वेबसाइट www.ubs.uk.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी दूरभाष 7830005969 पर या कार्यदिवसों में संस्थान कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार