अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, चंपावत पुलिस की कार्रवाई जारी
टनकपुर। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।शनिवार को कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के समीप कोच केयर सेंटर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कमल सिंह पुत्र नेत्र सिंह भंडारी, निवासी पुल्ला हिण्डोला, कोतवाली पंचेश्वर, जनपद चंपावत (उम्र 20 वर्ष) को 4.15 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली टनकपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम में शामिल थे: उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह बिष्ट कानि. दिनेश कार्की कानि. कैलाश मनराल ।

More Stories
हृदयगति रुकने से नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन
शिक्षा और समाजसेवा के लिए डॉ. सुमन पाण्डेय को मिला 462वां चरखा सम्मान
राम सिंह कैड़ा 396 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार