सतर्कता विभाग की टीम की कार्रवाई: 20 हजार की रिश्वत लेते दो वनकर्मी पकड़े गए
चंपावत। सतर्कता विभाग की टीम ने शनिवार को वन विभाग के दो कर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों कर्मी चंपावत रेंज के अंतर्गत चौकी चेक पोस्ट में तैनात थे।जानकारी के अनुसार, सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी सेक्टर की टीम को शिकायत मिली थी कि वन विभाग के कर्मचारी एक पेड़ देने के बदले रिश्वत मांग रहे हैं। जांच के बाद टीम ने चंपावत से करीब तीन किलोमीटर दूर तल्लादेश मार्ग स्थित चौकी में कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने वनरक्षक दीपक जोशी और भुवन चंद्र भट्ट को 20 हजार रुपये की घूस लेते हुए पकड़ लिया।दोनों आरोपियों के खिलाफ सतर्कता विभाग द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

More Stories
हृदयगति रुकने से नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन
शिक्षा और समाजसेवा के लिए डॉ. सुमन पाण्डेय को मिला 462वां चरखा सम्मान
राम सिंह कैड़ा 396 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार