साइबर अपराधियों पर चम्पावत पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, झारखंड में दबिश देकर चार की पहचान
चम्पावत।
जनपद चम्पावत पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी है। कोतवाली चम्पावत में दर्ज एक साइबर ठगी प्रकरण में पुलिस एवं साइबर टीम ने झारखंड के देवघर जिले के चार आरोपियों की पहचान कर BNSS के तहत नोटिस तामील कर वैधानिक कार्रवाई की।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद कर मुकदमे में आईटी एक्ट की धाराएँ बढ़ा दी हैं।अक्टूबर 2024 में ग्राम सिप्टी निवासी धर्मानंद भट्ट (सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर, CISF) ने तहरीर दी थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को जियो कंपनी का कर्मचारी बताते हुए “सिम अपडेट” के बहाने बैंक विवरण मांग लिया, जिसके बाद उनके खाते से ₹97,600 की ऑनलाइन ठगी की गई। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि ठगों ने उनके दूसरे खाते से ₹2,05,000 की अतिरिक्त धोखाधड़ी भी की।
साइबर और सर्विलांस टीम ने संदिग्ध बैंक खातों व मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण कर अपराधियों का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने झारखंड के देवघर जिले में दबिश दी।
थाना बुढैई क्षेत्र से तीन अभियुक्तों और एक अभियुक्त के परिजनों को BNSS के तहत नोटिस तामील कराया गया। पुलिस ने अभियुक्त राजीव उर्फ रंजीत पुजार के कब्जे से ठगी में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस की सख्त कार्यवाही से भयभीत आरोपियों ने ₹97,600 की ठगी की गई राशि वादी के खाते में वापस कर दी।
अभियुक्तगण राजीव उर्फ रंजीत पुजार पुत्र भूटको पुजहर (23), निवासी ग्राम हरिया, थाना बुढैई, जिला देवघर (झारखंड)कलीम शेख पुत्र सलीम शेख (26), निवासी ग्राम कल्हजोई, थाना बुढैई, जिला देवघरसोहराब शेख पुत्र असलम शेख (23), निवासी ग्राम आस्था, थाना बुढैई, जिला देवघरसलामुद्दीन शेख पुत्र आजाद शेख शामिल रहे रहे।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष खत्री (प्रभारी साइबर सेल, चम्पावत), उपनिरीक्षक ललित पाण्डेय (विवेचक), कांस्टेबल संजय कुमार, महिला कांस्टेबल ममता अधिकारी तथा कांस्टेबल गिरीश भट्ट शामिल रहे।

More Stories
ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में पंचायतों के विकास पर मंथन, वित्तीय संसाधन समय पर देने की उठाई मांग
अमोड़ी में मेडिकल स्टोरों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी ‘खेल महाकुंभ 2026-27’ की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश