‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ पर सख्ती, 98 वाहनों का चालान
चंपावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर परिवहन विभाग ने नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है। विभाग की टीम ने शनिवार को टनकपुर–चंपावत मार्ग पर ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 98 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 23 वाहनों के दस्तावेज जब्त किए गए। नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर तीन वाहन सीज किए गए। परिवहन विभाग ने चालकों से अपील की कि वे नशे में वाहन न चलाएं और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।टनकपुर में साइबर ठगों ने युवक के खाते से उड़ाए 73 हजार रुपयेटनकपुर।
नगर के वार्ड नंबर 8 मुख्य बाजार निवासी युवक साइबर ठगों का शिकार बन गया। अज्ञात शख्स ने उसके क्रेडिट कार्ड से दो बार में ₹73,318 निकाल लिए। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार मोहम्मद दानिश सिद्दीकी पुत्र इरशाद हुसैन के बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड से पहली बार ₹25,280 और दूसरी बार ₹48,538 की निकासी की गई।
ठगी का पता चलते ही युवक ने 25 अक्तूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार