झिरकुनी गाँव में उल्टी-दस्त के मामले, जिलाधिकारी ने लिया त्वरित संज्ञान
जल संस्थान और पेयजल निगम की संयुक्त टीम मौके पर भेजी गई, कारणों की जांच जारी
बाराकोट। विकासखंड के झिरकुनी गाँव में उल्टी और दस्त के मामलों की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मनीष कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य एवं पेयजल विभागों को सक्रिय कर दिया।जिलाधिकारी के निर्देश पर जल संस्थान और पेयजल निगम की संयुक्त टीम तुरंत गाँव पहुँची। टीम ने पीने के पानी के सैंपल एकत्र कर प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजे हैं, ताकि पानी की गुणवत्ता की जांच कर यह पता लगाया जा सके कि बीमारी जलजनित है या नहीं।जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बीमार व्यक्तियों को त्वरित चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने तथा चिकित्सा टीमों को क्षेत्र में तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी प्रभावितों के स्वास्थ्य की निरंतर निगरानी रखी जाए और आवश्यक दवाइयाँ व उपचार सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।

More Stories
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
खबर का असर… डीएम के निर्देश पर ब्लॉक कार्यालय परिसर में फेंके 250 पौधों का रोपण किया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला