April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

दिशा बैठक: विकास कार्यों में तेजी और समन्वय पर जोर केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा ने दिए चंपावत बाईपास निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत में दिशा बैठक: विकास कार्यों में तेजी और समन्वय पर जोर केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा ने दिए चंपावत बाईपास और मिलेट्स उत्पादन के निर्देश

चंपावत। जनपद की दिशा समिति की बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने विकास कार्यों में समन्वय के माध्यम से तेजी लाने पर जोर दिया। शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने सभी विभागों को पारस्परिक सहयोग से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।चंपावत बाईपास में तेजी के आदेशमंत्री टम्टा ने चंपावत बाईपास निर्माण में आ रही बाधाओं पर विशेष चिंता जताते हुए वन विभाग को निर्देशित किया कि भूमि का मुआवजा भुगतान जल्द पूर्ण किया जाए।

उन्होंने कहा कि परियोजना को शीघ्र गति प्रदान करना आवश्यक है।मिलेट्स उत्पादन को मिला बढ़ावाकेंद्रीय मंत्री ने मिलेट्स को जनपद में बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा और बाल विकास विभाग को मिलेट्स के पोषण संबंधी लाभों पर अनुसंधान करने तथा महिला समूहों के माध्यम से मिलेट्स से बने नमकीन, बिस्कुट आदि को विद्यालयों में उपलब्ध कराने के आदेश दिए।मनरेगा में सुधार की दिशाटम्टा ने मनरेगा के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर चंपावत में लागू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले ब्लॉकों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर अन्य ग्राम पंचायतों को प्रेरित किया जाए।अन्य महत्वपूर्ण निर्देशमंत्री ने जिलाधिकारी मनीष कुमार को जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग को स्वाला क्षेत्र में वैकल्पिक रोड का सर्वेक्षण शीघ्र पूर्ण करने तथा नया ग्रीनफील्ड रोड प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए गए।

टनकपुर में बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना के तहत भूमि चिन्हित कर छात्रावास निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी और जिला कार्यक्रम अधिकारी पी.एस. बृजवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करे