April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे ने शहीद शिरोमणी चिल्कोटी मोटर मार्ग का किया निरीक्षण, गुणवत्तायुक्त निर्माण के निर्देश

शहीद शिरोमणी चिल्कोटी मोटर मार्ग का किया निरीक्षण, गुणवत्तायुक्त निर्माण के निर्देश
चंपावत। दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय ने शनिवार को चंपावत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उच्चीकृत चंपावत–गौड़ी–किमतोली (शहीद शिरोमणी चिल्कोटी) मोटर मार्ग का निरीक्षण किया।

यह सड़क मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 148/2024 के तहत उदारीकरण की स्वीकृत की गई है। 12.15 किलोमीटर लंबी इस सड़क की निर्माण लागत 958.34 लाख रुपये निर्धारित की गई है।निरीक्षण के दौरान मंत्री पांडेय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समय और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से पूरा गुमदेश क्षेत्र सीधे जिला मुख्यालय से जुड़ जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा और दूरी की बचत होगी।पांडेय ने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग, चंपावत के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सड़क शहीद शिरोमणी चिल्कोटी के नाम पर स्वीकृत है, इसलिए वीर सैनिकों के सम्मान के अनुरूप निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।निरीक्षण के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता आशीष धर्मसत्तू, ठेकेदार नरियाल, जनसंपर्क अधिकारी चंद्र शेखर जोशी और लक्ष्मण सिंह कुंवर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करे