UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द, जांच आयोग की रिपोर्ट के बाद सरकार का फैसला
चंपावत/देहरादून। प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) रद्द कर दी है। यह निर्णय एकल सदस्यीय जांच आयोग की रिपोर्ट के बाद लिया गया। आयोग ने शनिवार, 11 अक्टूबर को अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी थी।UKSSSC ने यह परीक्षा 21 सितंबर को आयोजित की थी, जिसमें प्रदेशभर के करीब 1.05 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा के दौरान हरिद्वार के एक केंद्र से पेपर के तीन पेज लीक होने के आरोप सामने आए थे। ये पेज उसी दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।पेपर लीक के विरोध में बेरोजगार युवाओं ने देहरादून समेत कई जिलों में प्रदर्शन कर परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद आंदोलन स्थल पहुंचकर CBI जांच की घोषणा की थी।मामले की जांच के लिए सरकार ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश यू.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय जांच आयोग गठित किया था। आयोग ने प्रदेशभर में जन संवादों और साक्ष्यों के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपी। रिपोर्ट में मिली अनियमितताओं के आधार पर सरकार ने परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है।

More Stories
कारगिल के अमर शहीदों को कविताओं के जरिए दी श्रद्धांजलि, ‘काली कुमूं’ पुस्तक का हुआ विमोचन
लोहाघाट में कारगिल विजय दिवस पर गूंजे शौर्य के किस्से, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी