April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

स्वामी प्रेम सुगंध महाराज ने कहा— जिस परमात्मा ने आपको श्वास दी है, उसे अनुभव करने का प्रयास करें, टनकपुर, लोहाघाट, खरही नाखुड़ा और चंपावत में मिलन महोत्सव का आयोजन

स्वामी प्रेम सुगंध महाराज ने कहा— जिस परमात्मा ने आपको श्वास दी है, उसे अनुभव करने का प्रयास करें

चंपावत। स्वामी प्रेम सुगंध महाराज के आगमन पर जिलेभर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। टनकपुर, लोहाघाट, खरही नाखुड़ा और चंपावत में आयोजित मिलन महोत्सव कार्यक्रमों में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। चंपावत के शिवा रेसिडेंसी परिसर में हुए मुख्य समारोह में लोगों ने स्वामी जी के दर्शनों का सौभाग्य पाया।मंच पर पहुंचते ही भक्तों ने फूल-मालाओं से स्वामी जी का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, महामंत्री मुकेश कलखुडिया, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, शंकर पांडे, विवेक बिष्ट, प्रकाश पांडे, कैलाश अधिकारी, सुनील पुनेठा, सुमित सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।मंच से अपने उद्बोधन में स्वामी प्रेम सुगंध महाराज ने कहा कि जीवन में कभी-कभी ही ऐसा शुभ योग बनता है जब आत्मा और परमात्मा का साक्षात्कार संभव होता है। उन्होंने कहा कि आध्यात्म का अर्थ केवल बताना या सुनना नहीं है, बल्कि उसे जीना है। “जिस परमात्मा ने आपको श्वास दी है, वही आपकी हर सांस में मौजूद है।” उन्होंने कहा कि अभी इसी क्षण, जब आप सांस ले रहे हैं और सुन रहे हैं, उसी समय उस दिव्यता को महसूस करने की क्षमता आपके भीतर जागृत हो सकती है।स्वामी जी ने कहा कि आत्मा और परमात्मा के मिलन का मार्ग मौन और जागरूकता से होकर गुजरता है। इसी भाव के साथ उन्होंने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को छह मिनट का मौन ध्यान कराया। सभागार में उस क्षण एक गहरी शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव हुआ।श्रद्धालुओं ने कहा कि स्वामी जी के शब्दों ने उन्हें जीवन के परम अर्थ की झलक दी— उस परम तत्व की, जो हमें श्वास दे रहा है और हर क्षण हमारे साथ है।

शेयर करे