April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

शहीद सैनिक हयात राम के सम्मान में सैनिक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से 1अक्टूबर को मउ (बाराकोट) तक निकाली जाएगी शहीद सम्मान यात्रा

चंपावत ।  चंपावत जिला मुख्यालय सैनिक कल्याण और कार्यालय से 1 अक्टूबर 2025 को जनपद चम्पावत में शहीद हवलदार स्व.हयात राम जो 1988 में ऑपरेशन पवन (श्री लंका) में शहीद हुऐ थे उनके सम्मान में शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

यह यात्रा प्रातः 100.0 बजे जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय चम्पावत से प्रारम्भ होकर शहीद के पैत्रिक गाँव मउ (बाराकोट) तक संचालित की जायेगी।

शहीद सम्मान समारोह में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल उमेद सिंह (से.नि.) एवं कर्मचारी, पूर्व सैनिक, जन प्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति, एन०सी०सी० कैडेट और सम्बन्धित क्षेत्र के निकटतम विद्यालय के बच्चे प्रतिभाग करेगें।

शहीद के पैत्रिक गाँव मउ (बाराकोट) में शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये जायेगें तथा शहीद की वीरांगना को शॉल उडाकर सम्मानित किया जायेगा, उसके पश्चात वीरांगना के कर कमलों द्वारा शहीद के घर के आँगन की मि‌ट्टी ताम्र कलश में संग्रहित की जायेगी, तदोउपरान्त ताम्र कलश में शहीद के घर आँगन की एकत्रित मिट्टी को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय चम्पावत लाया जायेगा।

दिनांक 03 अक्टूबर को शहीद हवलदार स्व० हयात राम के घर आँगन की एकत्रित मिट्टी को जनपद पौडी के लैन्सडाउन स्थित गढ़वाल राइ‌फल्स रेजीमेंट में आयोजित होने वाले ‘शहीद सम्मान सामारोह में शामिल करने हेतु सम्मान के साथ भेजा जायेगा।

शेयर करे