April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

जनता मिलन में 48 शिकायतों का हुआ त्वरित समाधान: जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

 

जनता मिलन में 48 शिकायतों का त्वरित समाधान: जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

जिलाधिकारी चम्पावत  मनीष कुमार ने सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त 48 शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लिया और अधिकारियों को मौके पर ही तत्पर कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए।

जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएँ सुनी। इसमें कुछ शिकायतें निम्न है- ग्राम छतौली के मोहन गिरी द्वारा जल जीवन मिशन के तहत जलापूर्ति न होने और प्रधानमंत्री आवास की मांग; कनलगांव की प्रेमा सूतेड़ी द्वारा सीसी मार्ग बाधित किए जाने की समस्या; ग्राम पचनई के पान सिंह द्वारा भूमि पर कब्जा; जीवन सिंह द्वारा आपदा से क्षतिग्रस्त पुलिया; ग्राम बजरी कोर्ट के लक्ष्मण राम द्वारा मोटर मार्ग से कटी भूमि के मुआवजे की मांग; ग्राम बस्तियांगूठ की तनुशिखा द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्ति; ग्राम चौकी के भूम सिंह बोरा द्वारा रोजगार और गौशाला हेतु भूमि तथा आपदा सूची में नाम दर्ज न होने की शिकायत; क्षेत्र पंचायत सदस्य दिव्या भट्ट एवं नघान हिमांशी भट्ट द्वारा सुरक्षा चारदीवारी और मोटर मार्ग से जुड़ी समस्याएँ; ग्राम काकड़ी की निर्मला बिष्ट द्वारा सस्ती गल्ले की दुकान आवंटन आदि मांगे व शिकायतें रखी।

शिकायतों को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। सड़क और मोटर मार्ग निर्माण/पुनर्निर्माण के लिए सभी अधिशासी अभियंताओं को कार्यवाही करने कहा गया। जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं के लिए जल निगम और जल संस्थान को तत्काल स्थल निरीक्षण एवं मरम्मत करने के निर्देश दिए गए। आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति और महिला-कल्याण से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण महिला बाल विकास अधिकारी को सौंपा गया।

जिलाधिकारी  मनीष कुमार ने कहा, “जनता मिलन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। अधिकारियों को निर्देश हैं कि शिकायतों का निपटान पूरी तत्परता के साथ किया जाए, ताकि जनता का विश्वास बनाए रखा जा सके।”

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, उपज़ीलाधिकारी श्री अनुराग आर्या, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में जनता उपस्थित रही।

शेयर करे