April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

आदर्श कॉलोनी बोट हाउस के निकट फिर दो हरे देवदार के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

आदर्श कॉलोनी बोट हाउस के निकट फिर दो हरे देवदार के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी
…. जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर रुका पेड़ों का कटान

लोहाघाट। लोहाघाट का आदर्श कॉलोनी मोहल्ला एक बार फिर देवदार के पेड़ों की वजह से चर्चा में। वन विभाग और राजस्व विभाग ने दो हरे पेड़ों को आवासीय भवन को खतरा बताते हुए कटवा दिया। जबकि बगल में ही सूखा पेड़ खड़ा है। जिसे हाथ भी नहीं लगाया गया। वन विभाग और राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। पर्यावरण प्रेमी सामाजिक कार्यकर्ता रमेश सिंह द्वारा जिलाधिकारी को इसकी जानकारी दी जिलाधिकारी मनीष कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए यहां राजस्व विभाग की टीम को भेजा जिनके द्वारा पेड़ों के कटान को रोका गया है। टीम के पहुंचने से पहले दोनों पेड़ आधे कट चुके थे।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग और राजस्व विभाग पर मिली भगत का आरोप लगाया है लोगों का कहना है कि भवन को सुके पेड़ से खतरा होगा या हरे पेड़ों से। यह पेड़ जो काटे जा रहे हैं वह 50 साल से अधिक पुराने हैं जबकि यह भवन अभी 10 साल पहले बना है।

लोहाघाट रेंजर ने एन डी पांडे ने बताया कि दो हरे पेड़ों को संभावित आपदा से भवन को खतरा बताते हुए राजस्व विभाग से फाइल वन विभाग को भेजी गई और पेड़ों को स्वीकृत किया गया।

पूर्व में भी यहां आठ देवदार के पेड़ों को संदिग्ध तरीके से काटने का मामला आया था प्रकाश में
पूर्व में भी आदर्श कॉलोनी में आठ देवदार के पेड़ों को काटने का मामला प्रकाश में आया था जिसके बाद एक व्यक्ति पर लोहाघाट थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ। लेकिन मामूली चालान कर उसे व्यक्ति को छोड़ दिया गया था। मामले की जांच भी ठंडा बस्ते में चला गया।

पर्यावरण प्रेमियों में भारी आक्रोश
लगातार देवदार नगरी में हरे भरे देवदार के पेड़ों को काटने को लेकर पर्यावरण प्रेमियों ने गहरी नाराजगी व्यक्ति की है नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा का कहना है कि देवदार के पेड़ों से ही नगर की शोभा है । देवदार के पेड़ों को बचाना हमारा दायित्व है। लेकिन राजस्व विभाग और वन विभाग हरे भरे देवदार के पेड़ों को काटवा रहा है।

शेयर करे