September 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

UKSSSC पेपर लीक मामले में पहाड़ से मैदान तक युवाओं मे भारी आक्रोश चंपावत में प्रशिक्षित युवाओं का जबरदस्त प्रदर्शन पेपर चोर गद्दी छोड़ के नारे लगे

Dukan Ad
Dukan Ad

पेपर लीक मामले में चंपावत जिला मुख्यालय से लेकर मैदानी क्षेत्र टनकपुर तक फूटा गुस्सा
चंपावत में युवाओं ने निकाला जुलूस, किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ लगाए नारे
टनकपुर में कांग्रेस ने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में
प्रदेश सरकार का पुतला फूंका
21 सितंबर को हुए यूकेएसएसएससी की परीक्षा में पेपर लीक के आरोप
चंपावत/टनकपुर। 21 सितंबर को हुए यूकेएसएसएससी (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा
चयन आयोग) की परीक्षा में कथित रूप से पेपर लीक के आरोप में बेरोजगार और
नौजवानों में गहरी नाराजगी है। चंपावत जिले में पहाड़ से मैदान तक पेपर लीक मामले में आयोग और सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए आज 23 सितंबर को
विरोध प्रदर्शन किया। चंपावत में बेरोजगार मोर्चा के तत्वावधान में 4 घंटे से अधिक समय तक जुलूस, प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग में प्रदूषण कार्य छात्रों ने जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया और विरोध में नारेबाजी की।
इस दौरान चंपावत में कई बार जाम भी लगा। चंपावत बाजार के साथ भाजपा कार्यालय के बाहर लगे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के पोस्टर आक्रोशित युवाओं ने फाड़ कर गहरा आक्रोश  जताया।  स्थानों पर कम धामी के कहा गया कि परीक्षा पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से हो भी और दिखे भी।
युवाओं ने कहा कि देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून उत्तराखंड में होने
के बावजूद नकल को रोकने में सरकार फेल रही है। बाद में कलक्ट्रेट में
डीएम के जरिए सरकार को ज्ञापन भेजा गया।
वहीं टनकपुर में भी मंगलवार अपरान्ह को कांग्रेस ने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में सरकार का पुतला फूंक पेपर लीक मामले में कठोरतम कार्रवाई करने की मांग की गई। पूर्व एमएलए खर्कवाल ने कहा कि परीक्षाओं
में पेपर लीक होने से युवाओं की मेहनत पानी हो रही है। प्रदेश सरकार
युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। नकल रहित प्रतियोगी परीक्षा
कराने में नाकाम रहना सरकार की विफलता है। विरोध प्रदर्शन में सतीश पांडेय, संजय अग्रवाल, गजेंद्र चंद, अशोक मुरारी, हेम जोशी, नीरज मिश्रा, सौरभ गिरि, आशिफ, निवेश, श्याम कुमार, रूपेश कुमार आदि शामिल थे।

शेयर करे