नौ पदों के लिए 16 उम्मीदवारों ने कराया नामांकन
-टनकपुर महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव
-अध्यक्ष पद के तीन और सचिव के लिए एकमात्र प्रत्याशी ने कराया नामांकन
टनकपुर, संवाददाता। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में छात्र संघ चुनाव को नौ पदों के लिए 16 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया हैं। बुधवार को नाम वापसी होगी।
चुनाव अधिकारी डॉ. पंकज उप्रेती ने बताया कि छात्र संघ अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र कोहली, मनीष बिष्ट और हिमांशी, उपाध्यक्ष पद पर दीपांशु कुवंर, पवन सिंह, छात्रा उपाध्यक्ष मनीशा, मानसी सचिव पद पर निवेश तिवारी संयुक्त सचिव पायल, दीप्ति पंत, कोषाध्यक्ष उमंग जोशी, करन खाती और पूर्णिमा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अमित चंद, संकाय प्रतिनिधि वाणिज्य पवन जोशी ,कला संकाय प्रतिनिधि सुमित मौर्या ने नामांकन कराया है। बुधवार को नाम वापसी होगी। छात्र संघ चुनाव नामांकन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए थे।

More Stories
लोहाघाट में कारगिल विजय दिवस पर गूंजे शौर्य के किस्से, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
खबर का असर… डीएम के निर्देश पर ब्लॉक कार्यालय परिसर में फेंके 250 पौधों का रोपण किया