मंगलवार को चंपावत में प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं का हल्ला बोल UKSSSC परीक्षा में अनियमित्ता का आरोप
चंपावत। प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं ने आरोप लगाया कि
उत्तराखण्ड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 सितम्बर को स्नातक स्तरीय परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें भारी मात्रा में अनियमिताएं पाई गई थी। उन्होंने जिलाधिकारी मनीष कुमार को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अनुराग आर्या को सौंपा।
युवाओं ने आरोप लगाया कि
प्रदेश में बेरोजगारी की गंभीर समस्या लगातार बढ़ती जा ही है। भर्ती परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं, बार-बार परीक्षा में पारदर्शिता की कमी के कारण युवाओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
युवाओं ने जिलाधिकारी को बताया कि
दिनांक 23 सितम्बर 2025 को मोटर मार्ग स्टेशन चम्पावत से जिलाधिकारी कार्यालय में बेरोजगारों युवा जनाक्रोश रैली निकालेंगे ।
ज्ञापन देने वाले प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं में कमल जोशी, मोहित अधिकारी, धीरज कुमार, सागर सिंह बिष्ट,कमल मेहता, कुलदीप मेहता, रूपेश पांडे, जगदीश कुमार आदि शामिल रहे।

More Stories
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
खबर का असर… डीएम के निर्देश पर ब्लॉक कार्यालय परिसर में फेंके 250 पौधों का रोपण किया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला