चंपावत। देवभूमि की नन्ही बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर चंपावत मुख्यालय में गांधी चौराहे से लेकर मुख्य बाजार तक व्यापार संघ और स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाला । नन्ही कशिश को न्याय दिलाने के लिए पुनर्विचार याचिका दाखिल करने और सरकार से ठोस पहल करने की मांग की।
इस दौरान महिलाओं ने कहा कि एक तरफ सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है दूसरी तरफ हम महिलाओंं बेटियों को न्याय तक नहींं दिला पा रहे।
प्रदर्शन में रान व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, महामंत्री हरीश सक्टा, दर्जा राज्य मंत्री श्याम पांडे, कैलाश अधिकारी, सुनील पुनेठा, सूरज प्रहरी, आनंद अधिकारी, सनी वर्मा,खर्ककार्की की ग्राम प्रधान मीना कार्की, सभासद बबीता प्रहरी, अनीता प्रहरी, शिल्पा अधिकारी,सीमा धोनी, मीनाक्षी संगीता, बबली, लीला, कमला भट्ट, रेखा, कमला पांगती,पुष्पा ओझा, सविता ढेक शामिल रहे ।

More Stories
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
खबर का असर… डीएम के निर्देश पर ब्लॉक कार्यालय परिसर में फेंके 250 पौधों का रोपण किया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला