लोहाघाट।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश और जिलाधिकारी मनीष कुमार के आदेश पर नशा मुक्त उत्तराखंड और नकली दवाओं की रोकथाम के लिए लोहाघाट में मेडिकल प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।
एसडीएम नीतू डागर के नेतृत्व में औषधि नियंत्रण, तहसील और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने चार मेडिकल स्टोरों की जांच की।निरीक्षण में एक मेडिकल स्टोर में अनियमितताएं पाए जाने पर औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम, 1940 के तहत तत्काल क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी गई। जांच में लाइसेंस, पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति, सीसीटीवी कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग, एक्सपायरी दवाओं का निस्तारण और नारकोटिक दवाओं का चिकित्सकीय पर्चे पर विक्रय सुनिश्चित किया गया।संचालकों को लाइसेंसधारी होलसेलर से दवा खरीदने और संदिग्ध गुणवत्ता की दवाओं की तत्काल सूचना औषधि प्रशासन को देने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण टीम में औषधि निरीक्षक हर्षिता, सहायक कर्मचारी दिनेश फर्त्याल, तहसील से नीरज, कमल पांडेय और पुलिस से प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह शामिल रहे।

More Stories
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
खबर का असर… डीएम के निर्देश पर ब्लॉक कार्यालय परिसर में फेंके 250 पौधों का रोपण किया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला