चंपावत। विधानसभा उप चुनाव 2022 के सफल सम्पादन हेतु आज जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने जिला सभागार में प्रेस प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता कर जनपद की चंपावत विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा होते ही सम्पूर्ण जनपद में आचार संहिता एवं धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही कहा की चुनाव की तैयार के लिए सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं नोडल अधिकारियों को नियुक्त भी कर दिया गया है। उन्होंने बताया की चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांति से पूर्ण करना उनकी हरसंभव कोशिश रहेगी। साथ ही कहा की आचार संहिता एवं धारा 144 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी देवेन्द्र पींचा ने बताया कि सुरक्षा एवं कानून एवं व्यवस्था बनाए जाने हेतु उनकी पूरी तयारी है। साथ ही अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी।
बैठक में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम सदर अनिल कुमार चन्याल, संवाददाता चंद्रशेखर जोशी, चंद्र वल्लभ ओली, दिनेश पांडे, गणेश पांडे, संतोष जोशी, दिनेश भट्ट, जीवन बिष्ट समेत अन्य माजूद रहे।

More Stories
लोहाघाट में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच नेपाली घायल
चंपावत की ऐतिहासिक रामलीला 149वें वर्ष में प्रवेश, …सीएम धामी ने 2 करोड़ 47 लाख रुपये से मंच,मैदान के लिए किए स्वीकृत
बनबसा में 6.85 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार