चंपावत।
ग्राम पंचायत कठाड़ – कमैला में निर्विरोध ग्राम प्रधान निर्वाचित होने के पश्चात प्रथम बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक का संचालन ग्राम प्रधान पारस सिंह महर ने किया। क्षेत्र की मुख्य समस्याओं को रखते हुए जनता का निर्विरोध प्रधान चुने जाने पर उन्होंने आभार व्यक्त किया।
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुनीता रानी ने मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए बधाई संदेश को पढ़ा साथ ही, ucc रजिस्ट्रेशन, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी ।
इस दौरान सभी वार्डो के सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे। अवसर पर ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम पंचायत बनाए जाने, ग्राम पंचायत में पंचायत घर बनाए जाने, ओपन जिम लगाने जाने, गांव में इंटरलोकिंग टाइल्स से मार्ग निर्माण, पेयजल समस्याओं को लेकर, स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर, खेल मैदान और पार्क के निर्माण, रोड़ो की समस्याओं को लेकर स्कूल भवन की मरम्मत को लेकर वार्ता की गयी

More Stories
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का देहरादून में प्रदर्शन चंपावत से भी विभिन्न विभागों के कर्मचारी आंदोलन में हुए शामिल
पानी की टंकी साफ करते समय महिला को पड़ा दिल का दौरा, मौके पर मौत