आपसी एकता व संस्कृति संरक्षण में मील का पत्थर साबित हो रहे महोत्सव : विधायक
-विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने किया मां झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव का शुभारंभ -महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
लोहाघाट । मां झुमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव का गुरुवार को रंगारंग कार्यक्रमों व कलश यात्रा के साथ विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने शुभारंभ किया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजधज कर प्राथमिक विद्यालय पाटन पाटनी से होते हुए महोत्सव स्थल तक कलशयात्रा निकाली। आगे आगे चल रहे छोलिया नृतकों ने कतरतब दिखाएं। ग्राम प्रधान नीतू विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विधायक ने फीता काटकर औपचारिक शुभारंभ किया। कहा कि इस प्रकार के महोत्सव कुमाऊंनी संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में अहम भूमिका निभा रहे है। भागदौड़ भरी जिंदगी में महोत्सव एक दूसरे से मिलने जुलने तथा आपसी भाईचारे को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन पाटनी ने अतिथियों का स्वागत किया। स्कूली बच्चों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों की मन मोहक प्रस्तुति देकर समां बांधा। संचालन प्रमोद पाटनी, जगदीश पाटनी, सुंदर नाथ गोस्वामी ने किया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह अधिकारी, सचिन जोशी, कनिष्ठ उप प्रमुख प्रकाश चंद्र, अमर सिंह कोटियाल, चांद सिंह बोहरा, प्रदीप सिंह देव, शंकर सिंह बोहरा, शोबन सिंह बोहरा, पुष्पा देवी, नीरु देवी, प्रदीप सिंह कुंवर, आरएस देव, गिरीश कुंवर रहे। इस दौरान सुभाष विश्वकर्मा, प्रकाश सिंह बोहरा,खीम सिंह पाटनी, प्रदीप कुमार, शशांक पांडेय,कमल कुलेठा,पूरन राम, हरीश सिंह महर, गिरीश सिंह,रमेश पाटनी गिरीश राम, राजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार