नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिला पंचायत चुनाव को लेकर भले ही अभी हाईकोर्ट में सुनवाई बाकी है।लेकिन इस बीच चुनाव अधिकारी ने नैनीताल जिला पंचायत चुनाव का नतीजा घोषित कर दिया है।
इस चुनावी नतीजे में भारतीय जनता पार्टी की दीपा दर्मवाल 1 वोट से जीत गई हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की देवकी बिष्ट ने जीत दर्ज की है। हाईकोर्ट में सुनवाई से चुनावी नतीजे जारी कर दिए गए। 14 अगस्त को बवाल के बाद रात में वोटों की गिनती कर ली गई थी।इसके बाद नतीजे को चुनाव आयोग और कोषागार में रख दिया गया था. बता दें कि कांग्रेस ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में खूब आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेला, लेकिन कोशिश रंग नहीं लाई

More Stories
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का देहरादून में प्रदर्शन चंपावत से भी विभिन्न विभागों के कर्मचारी आंदोलन में हुए शामिल
पानी की टंकी साफ करते समय महिला को पड़ा दिल का दौरा, मौके पर मौत