7 साल के नाबालिक के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया
चंपावत। चंपावत नगर से लगे डूंगरासेठी गांव में 35 वर्षीय व्यक्ति ने 7 वर्षीय नाबालिग के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। बच्चे को लाठी डंडों से इतना मारा कि उसका एक हाथ ही फ्रैक्चर हो गया। बच्चे के दादा पूरन सिंह धौनी ने चंपावत कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनका पोता सौरभ सिंह गांव की दुकान में गया हुआ था जिसमें दुकान के पास 35 वर्षीय सुमित सिंह चौधरी द्वारा उसे बुरी तरह लाठी डंडों से पीटा गया उसके हाथ कंधे पीठ और पांव में गंभीर चोट आई है एक हाथ फैक्चर हो गया है। पुलिस ने आरोपी सुमित सिंह चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
चंपावत कोतवाल बच्ची सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़ित बच्चे के परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पीड़ित के पिता धर्म सिंह ने बाल आयोग से भी आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
7 साल के नाबालिक बच्चे के साथ मारपीट करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

More Stories
जनता मिलन में 88 शिकायतों पर हुई कार्यवाही, डीएम ने समयबद्ध शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए
ज्ञानखेडा में खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन के तहत होम स्टे में योगाभ्यास