चंपावत क्रिकेट एसोसिएशन के धीरज अध्यक्ष नीरज बने सचिव
चंपावत।
चंपावत जिला क्रिकेट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। निर्विरोध हुए चुनाव में धीरज जोशी अध्यक्ष सौरभ साह उपाध्यक्ष सचिव नीरज वर्मा सह सचिव हेमंत वर्मा कोषाध्यक्ष कुलदीप वर्मा ऑडिटर तनुजा वर्मा सदस्य हेमंत वर्मा,सदस्य सनी वर्मा, दीपक जोशी, निर्मल तड़ागी, शैलेंद्र सिंह शुभम सिंह, राहुल सिंह चुने गए।
सचिव नीरज वर्मा ने बताया कि 5 वर्ष बाद क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव पुनः होते हैं। इस बार चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए हैं। जिले में क्रिकेट की गतिविधियों को बढ़ाने और छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के लिए चंपावत क्रिकेट एसोसिएशन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है।

More Stories
जनता मिलन में 208 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने की नारेबाजी
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन