चंपावत। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 13 अगस्त, 2025 को अपराह्न 01:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 14 अगस्त, 2025 को जनपद चम्पावत में कहीं-कहीं भरी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना (ऑरेंज अलर्ट) व्यक्त की गयी हैं।
उक्तानुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान / चेतावनी तथा जनपद में हो रही लगातार वर्षा से जनपद अन्तर्गत नदी-नालों का जलस्तर अधिक से अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत चम्पावत अन्तर्गत (कक्षा 01 से 12 तक संचालित) समस्त राजकीय / परिषदीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी का संचालन दिनांक 14-08-2025 (गुरुवार) को बन्द रहेगा।
अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त उपजिलाधिकारी एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
दिनांक 13 अगस्त,
(मनीष कुमार) जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, चम्पावत

More Stories
भण्डारबोरा जिला पंचायत सीट मामले में शैलेश जोशी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट से मिला स्टे
पाटी नगर पंचायत चुनाव: 77.99% मतदान, 17 प्रत्याशियों की किस्मत मत पेटी में कैद
टनकपुर में नशे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, 8.78 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार