September 14, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच में धौन के पास बंद सड़क को खुलवाने के लिए रात्रि में डीएम स्वयं मौके पर पहुंचे

Dukan Ad
Dukan Ad

 

धौन के पास सड़क खुलवाने पहुँचे जिलाधिकारी – जल्द बहाल होगा यातायात

चंपावत। टनकपुर पिथौरागढ़राष्ट्रीय राजमार्ग में धौंन के पास गधेरे से मलबा आने के कारण सड़क अवरुद्ध होते ही प्रशासन द्वारा मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर प्रारम्भ कर दिए।

जिलाधिकारी  मनीष कुमार स्वयं मौके पर पहुँचे और कार्य की प्रगति का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग को शीघ्र खोलकर आवागमन सुचारु किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों और यात्रियों को असुविधा न हो।प्रशासन ने बताया कि सड़क जल्द ही सामान्य यातायात के लिए खोल दी जाएगी।

शेयर करे