लोहाघाट ।
स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट के नमामि गंगे इकाई के संयुक्त तत्वावधान में,NCC,NSS,रोवर रैंजर्स,जिला विधिक साक्षरता प्राधिकरण के तहत महाविद्यालय प्रांगण से कालू सिंह माहरा चौराहे तिरंगा यात्रा निकाली।
भारत माता के जयकारों के साथ छात्र-छात्राओं में देशभक्ति का जज्बा देखते ही बन रहा था। तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार, गांधी चौक होते हुए कॉलेज पहुंची। रैली को प्राचार्य डॉ संगीता गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसमें छात्र संघ अध्यक्ष रितिक ढेक और नीरज सक्टा उपस्थित रहे।

More Stories
जनता मिलन में 208 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने की नारेबाजी
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन