भाजपा समर्थित रैघांव सीट पर मनीषा कालाकोटी और मटियानी सीट पर पुष्कर राम का निर्विरोध निर्वाचन तय
चंपावत। चंपावत जिला पंचायत में दो सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। दोनों सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। दोनों सीटों पर अन्य उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लेने से इन सीटों पर एक-एक ही उम्मीदवार अब मैदान में रह गया है।
रैघांव की जिला पंचायत सीट से भाजपा समर्थित उम्मीदवार मनीषा कालाकोटी और मटियानी सीट से पुष्कर राम अकेले प्रत्याशी मैदान में है। दोनों का निर्वाचन तय है। हालांकि अभी औपचारिक ऐलान बाकी है। जिला पंचायत की रैघांव सीट के अन्य उम्मीदवार ललिता राम, पूजा और प्रभा देवी और मटियानी सीट से दीपक टम्टा और पवन राम ने आज 10 जुलाई को नामांकन पत्र वापस ले लिया है। वैसे आज कुल 8 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया है। नाम वापसी की अंतिम तिथि कल 11 जुलाई है। 15 सीटों में भाजपा ने दो सीटों में पहले ही बढ़त बना ली है।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री का संदेश मानेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा
ज्ञान केंद्र बना बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई पाठशाला, डीएम ने की सराहना
ऑरेंज अलर्ट के चलते चम्पावत में बुधवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद