निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अंतिम चरणों में मतदान किया । उन्होंने जीआईसी बूथ में मतदान करने के बाद कहा कि बीजेपी को इतने वोट मिले रहे हैं की बीजेपी का ईवीएम में बटन भी घिस गया है। उन्होंने कहा कि इस बार वह पिछली बार से भी अधिक मतों से जीत दर्ज करेंगे।
वहीं बीती रात मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह अधिकारी और क्षेत्र पंचायत सदस्य बीजेपी नेता सुंदर बोहरा पर की गई छापेमारी को उन्होंने विपक्ष का षड्यंत्र करार दिया उन्होंने कहा कि छापेमारी तो उन्होंने करवा ली लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला खोदा पहाड़ एक चुहिया भी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता ईमानदारी के साथ कार्य करते हैं इस तरह के कार्य कांग्रेस करती है।

More Stories
घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची लोहाघाट पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की
खाई में गिरने से महिला की मौत, गांव में शोक की लहर मटियानी गांव की घटना, ग्रामीणों ने कहा- नजदीक अस्पताल होता तो बच सकती थी जान
चरस तस्करी में नेपाली युवक को 12 साल का कठोर कारावास