June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चुनाव ड्यूटी में दिव्यांग एवं सेवानिवृत्ति दहलीज पर पहुंचे कार्मिकों को चुनाव कार्य से मुक्त रखा जाय

चम्पावत। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कार्यों को शिक्षक कार्मिकों के लिए सुगम बनाने की मांग की है। संगठन ने गंभीर रूप से बीमार एकल अभिभावक एवं वास्तविक पारिवारिक परेशानियों का सामना कर रहे कार्मिकों, दिव्यांग एवं सेवानिवृत्ति की दहलीज पर पहुंचे कार्मिकों को चुनाव कार्य से मुक्त रखने का अनुरोध किया है।

संगठन ने नवागत डीएम मनीष कुमार का स्वागत भी किया। संगठन के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी के नेतृत्व में चम्पावत के शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन ने राजकीय सेवा दे रहे शिक्षक-कार्मिक दंपति में से किसी एक को चुनाव कार्य से अलग करने की मांग की है। संगठन ने इस बात की भी मांग भी की कि चुनाव का काम पूरा होने के बाद निर्वाचन सामग्री चेकलिस्ट के अनुरूप ही जमा कराई जाए और शिक्षक-कार्मिकों को यथासमय कार्यमुक्त करने की मांग की। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव की प्रक्रिया को सुगम बनाए जाने में पूर्ण सहयोग का भी डीएम को भरोसा दिलाया।

    संगठन ने कहा कि डीएम मनीष कुमार ने शिक्षक-कार्मिक प्रतिनिधियों को उनकी न्याय उचित मांगों पर सहमति जताते हुए सहयोग करने का आश्वासन दिया है। डीएम से मिलने वालों में उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह मेहता, फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के जनपदीय अध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव जीवन चंद्र ओली, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा, सचिव बंशीधर थ्वाल, चम्पावत ब्लॉक के अध्यक्ष हर विनोद पंत, सचिव कविंद्र सिंह तड़ागी, राजकीय शिक्षक संगठन जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी, सचिव प्रकाश चंद्र उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन जिलाध्यक्ष रमेश सिंह देव, सचिव जगदीश सिंह तड़ागी, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी, लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल संघ के अध्यक्ष निर्मल महर आदि मौजूद थे।

शेयर करे

You may have missed