देवीधुरा मेला: जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को बताया मुख्यमंत्री की प्राथमिकता, तैयारी में कोई ढिलाई नहीं
मेला क्षेत्र में पॉलीथीन और थर्माकोल पूरी तरह प्रतिबंधित, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
चंपावत ।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध शक्ति पीठ माँ बाराही धाम, देवीधुरा में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला पारंपरिक एवं ऐतिहासिक मेला इस वर्ष 05 अगस्त से 16 अगस्त 2025 तक सम्पन्न होगा। मुख्य आयोजन ‘बग्वाल’ 09 अगस्त को पारंपरिक रीति से संपन्न किया जाएगा।
मेला आयोजन को लेकर मंगलवार को देवीधुरा में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी मनीष कुमार ने की। बैठक में मेला समिति के पदाधिकारी, विभिन्न जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी, व्यापार मंडल प्रतिनिधि एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भाग
जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में चार खाम , सात थोक एवं मंदिर कमेटी तथा जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक में मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया । इस वर्ष मेला क्षेत्र का विस्तार करते हुए केदारनाथ से कनवाड़ बैंड तक आठ किमी कि परिधि होगी जिसे विद्युत प्रकाश से जगमगाया जाएगा। इस वर्ष मेले में सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए जाएंगे । बाहर से आने वाले व्यापारियों को अपना नाम दुकान के बाहर चश्वा करना होगा तथा पुलिस पहले से ही सभी का चरित्र सत्यापन करेगी। मेला क्षेत्र में इस दफा यातायात की सुगम व्यवस्था होगी तथा त्रिस्तरीय चुनाव को देखते हुए सीओ चम्पावत के नेतृत्व में पुलिस की तगड़ी व्यवस्था रहेगी। पूरा मेला क्षेत्र सीटीटीवी से अच्छादित होगा जबकि एलईडी स्क्रीन की संख्या गतवर्ष की तुलना में दोगुना की जाएगी। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता एवं पीठाचार्य कीर्ति शास्त्री के संचालन में लगभग 3 घंटे तक चली बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा गहड़वाल खाम के त्रिलोक सिंह बिष्ट ,चमियाल खाम के गंगा सिंह चमियाल , वालिक खाम के बद्री सिंह बिष्ट, लमगड़िया खाम के प्रमुख वीरेंद्र लमगड़िया श्रीगुरो भोपाल सिंह बिष्ट के अलावा चम्पावत, अल्मोड़ा ,नैनीताल जिलों के पड़तीदार गांवों के लोग भी शामिल थे।
मंदिर कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ,मोहन सिंह बिष्ट ,चेतन भईया,चंदन बिष्ट, हयात सिंह, विशन चम्याल ,दीपक चम्याल ने जिलाधिकारी मनीष कुमार, एसपी अजय गणपति का भावपूर्ण स्वागत किया। मेले के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे ।
श्री लमगड़िया ने कहा कि इस मेले के प्रति देश के लोगो कि दिलचस्पी बढ़ने से हमारी जिम्मेवारियां भी बढ़ती जा रही है। “बग्वाल” में भाग लेने वाले चारों खामो के लोगों को अनिवार्य रूप से ड्रेस कोट का पालन कर अपनी आईडी लगानी होगी। उन्होंने इस बात पर संतोष एवं गर्व का अनुभव किया कि उन्हें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के रूप में ऐसी जोड़ी मिली है जो इतनी आस्थावान है कि वह अपने अनुभव व ज्ञान के अनुसार मेले को और भव्य व दिव्य रूप देना चाहते हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अपने स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक मेले की ख्याति मैंने सुनी थी लेकिन मां बाराही ने मुझे उन्हें अपनी सेवा के लिए ही यहां भेज दिया है। जो मेरे लिए यह गर्व की बात है। उन्होंने चार खाम सात ठोक के लोगों को बधाई दी कि जो अपने पूर्वजों की शताब्दियों से चली आ रही परंपराओं को सजोए हुए हैं। डीएम ने कहा मेले की व्यवस्थाओं, यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने में कोई कमी नहीं होगी तथा यहां आने वाला हर श्रद्धालु का हम सब ” मेहमान “की तरह स्वागत करेंगे। एसपी अजय गणपति ने कहा गतवर्ष मुझे मंदिर के दर्शन के समय ऐसी अलौकिक दिव्य अनुभूति हुई , जिससे इस स्थान की प्रति मेरा भावात्मक लगाव भी बन गया है। इस वर्ष मेले कि यातायात व्यवस्था का ऐसा प्लान पुलिस बना रही है जिससे यहां आने वाले हर व्यक्ति को नया अनुभव होगा। तथा मेले में गतवर्षो की तुलना कड़े सुरक्षा प्रबंध होंगे।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार