चंपावत। चंपावत जिला पंचायत की धूरा सीट से भाजपा ने किसी भी प्रत्याशी को अधिकृत नहीं किया है। भाजपा पृष्ठभूमि की
पूजा भट्ट ने अपना नामांकन करा लिया है और जोर शोर से चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।
शनिवार को जिला पंचायत सभागार में अपने समर्थकों के साथ उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। धूरा जिला पंचायत सीट को भाजपा की ओर से स्वतंत्र छोड़ा गया है। उनके पति नवीन भट्ट भाजपा में मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। पूजा भट्ट पोस्ट ग्रेजुएट हैं उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर समस्याओं का समाधान करेंगी। जिसके लिए लोगों का अभी से उन्हें बढ़-चढ़कर साथ मिल रहा है।
धूरा सीट से पूजा भट्ट ने नामांकन के बाद शुरू किया चुनाव प्रचार

More Stories
लोहाघाट टैक्सी विवाद: दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, किराया वसूली की भी होगी जांच.. डीएम मनीष कुमार
जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का मामला: चार नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
कांग्रेस विधायक अधिकारी के बयान के बाद पाटी चुनाव में निर्दलीय अध्यक्ष पद पर जीतने वाले नारायण लाल बोले— मैं सीएम धामी का सेवक