चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद चंपावत जिला मुख्यालय में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पूरन कठायत ने प्रेस वार्ता की इस दौरान उन्होंने बताया कि चंपावत जिले की दोनों सीटों को इस बार कांग्रेस भारी बहुमत से जीत रही है उन्होंने कहा कि चंपावत और लोहाघाट विधानसभा सीट से उनके दोनों प्रत्याशी हेमेश खर्कवाल और खुशाल अधिकारी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे । उन्होंने लोगों से कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

More Stories
लोहाघाट में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच नेपाली घायल
चंपावत की ऐतिहासिक रामलीला 149वें वर्ष में प्रवेश, …सीएम धामी ने 2 करोड़ 47 लाख रुपये से मंच,मैदान के लिए किए स्वीकृत
बनबसा में 6.85 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार