April 26, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

डुगराबोरा सड़क दुर्घटना में घायल ट्रैक्टर चालक की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

लोहाघाट । गुमदेश क्षेत्र के डुगराबोरा में सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क निर्माण में लगा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। चालक को  इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया।

राजस्व उप निरीक्षक दीपा सामंत ने बताया सोमवार को रौशाल डुंगराबोरा सड़क निर्माण के कार्य में लगा ट्रैक्टर वाहन यूपी 25ए एल3109 खाई में जा गिरा। जिसमें वाहन चालक तसरीम(22) पुत्र बदलू खान निवासी सेरगढ बरेली गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय ग्रामीणों और निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से निकाला और नीजि टैक्सी वाहन के जरिए चंपावत जिला चिकित्सालय पहुंचाया।  जिला अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। प्रभारी पीएमएस डॉक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि चालक के शव का पोस्टमार्टम कर सौंप दिया था।

राजस्व उप निरीक्षक ने बताया मृतक तसरीम सड़क निर्माण कार्य में ट्रैक्टर चालक के रूप में कार्यरत था। हादसे में ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और आगे की जांच की जा रही है। कोतवाली प्रभारी हेमंत कठैत ने बताया दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

शेयर करे