टनकपुर के डिपो नंबर 3 में तैनात वन निगम के चौकीदार वीरेंद्र चंद पर भालू ने किया हमला
चंपावत/टनकपुर। जनकपुर क्षेत्र में हाथी और बाघ के हमले के बाद भालू का आतंक भी बढ़ गया है। ताजा मामले के अंतर्गत टनकपुर डिपो नंबर 3 में ड्यूटी पर तैनात एक वन निगम कर्मी भालू के हमले से बाल-बाल बच गया। अलबत्ता भालू के हमले से बचने के प्रयास में निगम कर्मी चोटिल हो गया। टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज के बाद आज मंगलवार को वन कर्मी को छुट्टी दे दी गई।
वन निगम के चौकीदार वीरेंद्र चंद (44) पुत्र स्वर्गीय नैन चंद की गेट नंबर 3 में ड्यूटी थी। आमबाग निवासी वीरेंद्र के मुताबिक 16 जून की रात वा ड्यूटी पर तैनात था, इसी दौरान रात के वक्त वहां से गुजर रहे भालू ने उस पर हमले की कोशिश की। बचने के प्रयास में वह गिर गया और चोटिल हो गया। वीरेंद्र चंद को अस्पताल ले जाया गया। उप जिला अस्पताल के डॉ. मोहम्मद उमर ने बताया कि वीरेंद्र के पांव में चोटें थी, इलाज के बाद हालात में सुधार होने पर उन्हें आज 17 जून को छुट्टी दे दी

More Stories
चम्पावत में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 54 विभागों की हुंकार, उक्रांद का मिला समर्थन
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार