चंपावत।
उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के तहत चम्पावत जलापूर्ति परियोजना द्वारा आज द 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत जूप वार्ड में पर पौधारोपण किया गया। जिसमे वार्ड के लोगों ने भी अभियान में सहयोग प्रदान किया ।
साथ ही परियोजना के अधिकारियों ने लोगों से जंगल बचाने व पानी के उपयोग व उसके संरक्षण पर भी अपने विचार रखे। व प्लास्टिक का उपयोग कम व उसे हटाने पर जोर दिया,साथ ही विद्या मंदिर चम्पावत के बच्चों ने भी अभियान में प्रतिभाग किया।
इस वर्ष की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को हटाना ” है। इस दौरान वार्ड वासियों को फलदार और छायादार वृक्षों के पौधे बांटे। कार्यक्रम में टी सी पन्त(A E)
आलोक वर्मा(C M)
राकेश अधिकारी(वार्ड मेम्बर प्रतिनिधि)
सन्दीप (J EPIU), नरेंद्र जी , राजीव कुमार जी(A E PIU,) मुक्तेश पचौली(सोशल डिपार्टमेंट) ,शेलेन्द्र राणा(पर्यावरण डिपार्टमेंट) , देसाई जी(C S TATA) , अभिनय , नीरज, युवराज ,आदि लोगो ने सहयोग प्रदान किया।

More Stories
चरस तस्करी में 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 1.139 किलो चरस बरामद
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक