लोहाघाट पुलिस ने मंदिर के बाबा को 1 किलो110 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया
लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट में बिशंग क्षेत्र के एक मंदिर में बाबा को पुलिस ने 1 किलो 110 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा।
शुक्रवार को लोहाघाट पुलिस थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि रुटिन चैकिंग के दौरान छमनियां क्षेत्र लोहाघाट के पास आरोपी कुबेर नाथ मूल निवासी मोहम्मदपुर झाड़सा गुड़गांव हरियाणा के कब्जे से एक किलो 110 ग्राम चरस बरामद की। थाना निरीक्षक ने बताया कि आरोपी बिशंग के मंदिर में बतौर बाबा रहा करता था। जो क्षेत्र से चरस इकठ्ठा कर हरियाणा ले जाकर बेचता था। थाना निरीक्षक ने बताया कि आरोपी बाबा के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय भेजा गया है। पुलिस टीम में एसआई हरीश प्रसाद, बजीर चंद, संजय जोशी, सुनील कुमार रहे।
:::फोटो।
परिचय। लोहाघाट थाना पुलिस ने बिशंग के ढेरनाथ मंदिर के बाबा के कब्जे से 1 किलो 110 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।

More Stories
चरस तस्करी में 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 1.139 किलो चरस बरामद
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक