टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्टियागूंठ के पास हुआ हादसा
लोहाघाट से बरेली जा रही थी लोहाघाट डिपो की रोडवेज की बस, 25 यात्रियों को दूसरी बसों से बरेली की ओर भेजा गया
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्टियागूंठ के पास रोडवेज की बस और डंपर में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कोई जन क्षति नहीं हुई। अल्बत्ता दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक 24 मई के मध्यान्ह 12 बजे लोहाघाट से बरेली जा रही लोहाघाट डिपो की बस (UK 07TA 2948) एनएच पर बस्टियागूंठ के पास विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से टकरा गई। बड़ी दुर्घटना बाल-बाल बची। दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। रोडवेज की बस में 25 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को दूसरी बसों से बरेली की ओर भेजा गया।

More Stories
लोहाघाट टैक्सी विवाद: दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, किराया वसूली की भी होगी जांच.. डीएम मनीष कुमार
जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का मामला: चार नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
कांग्रेस विधायक अधिकारी के बयान के बाद पाटी चुनाव में निर्दलीय अध्यक्ष पद पर जीतने वाले नारायण लाल बोले— मैं सीएम धामी का सेवक