व्यापारियों का आंदोलन लाया रंग लोहाघाट में नहीं लगेगी हथकरघा प्रदर्शनी, प्रशासन ने लगाई रोक
लोहाघाट। लोहाघाट में व्यापारियों के लगातार विरोध के बाद अब लोहाघाट में हथकरघा प्रदर्शनी नहीं लगेगी।
स्थानीय व्यापारियों के विरोध को देखते हुए प्रशासन ने जीआइसी खेल मैदान में प्रस्तावित हथकरघा प्रदर्शनी पर रोक लगा दी है। प्रशासन के इस निर्णय पर व्यापारियों ने खुशी जताते हुए जिलाधिकारी का आभार जताया है। शुक्रवार को नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने मेले पर रोक लगाने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा था। जुकरिया ने इस मामले में एकजुटता दिखाने के लिए सभी व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
खुशी जताने वालों में व्यापार मंडल प्रदेश संगठन मंत्री भैरव दत्त राय, सतीश खर्कवाल, योगेश मुरारी,हितेश मुरारी, राजू जोशी,
निखिल फर्त्याल, मुकेश कलखुड़िया, नवीन ओली, गुलजार अहमद, रसीद अहमद, बसंत मुरारी, हिमांशु जजरिया, असफाक अहमद सहित कई व्यापारी शामिल हैं।

More Stories
चरस तस्करी में 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 1.139 किलो चरस बरामद
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक