June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

सेवा पुस्तिका को खोजने के लिए दो मुट्ठी चावल लाने का आदेश पड़ा भारी EE को पौड़ी स्थानांतरित किया

NH खंड के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार को 2 मुट्ठी अक्षत का आदेश पड़ा भारी

पौड़ी भेजे गए, लोनिवि सचिव ने रविवार को जारी किया आदेश EE ने राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिकारी-कार्मिकों को अक्षत जमा कराने के दिए थे निर्देश

चंपावत/लोहाघाट/देहरादून। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड (लोक निर्माण विभाग) के लोहाघाट डिवीजन के अधिशासी अभियंता का एक अजीब-ओ-गरीब निर्देश उनके लिए मुसीबत बना। पहले स्पष्टीकरण और अब तबादला इसकी परिणति रही। NH खंड के एक अपर सहायक अभियंता जय प्रकाश की सेवा पुस्तिका गायब होने के बाद EE आशुतोष कुमार ने सभी अधिकारी-कार्मिकों को दो-दो मुट्ठी चावल (अक्षत) लाने के 16 मई को निर्देश दिए थे। मामले के तूल पकड़ने पर EE का तबादला कर दिया गया है। लोनिवि सचिव पंकज पांडेय द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश में उन्हें पौड़ी स्थानांतरित किया गया है। वहीं इससे पूर्व 16 मई को लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता राजेश चंद्र ने EE के आदेश को कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन मानते हुए उनका जवाब तलब किया और 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा था।

NH खंड के अपर सहायक अभियंता जय प्रकाश की सेवा पुस्तिका कुछ समय पूर्व अधिष्ठान सहायक प्रथम की अलमारी से खो गई थी। कार्यालय में काफी खोजबीन करने के बाद भी सेवा पुस्तिका नहीं मिलने पर मंदिर का सहारा लिए जाने का विचार आया। इसे लेकर EE ने पत्र जारी करते हुए सभी अधिकारी-कर्मचारियों से अपने-अपने घरों से दो-दो मुट्टी चावल लाने को कहा गया था।

शेयर करे

You may have missed