सरकारी विद्यालयों में घटती छात्रसंख्या पर अधिवेशन में जताई चिंता
-राजकीय शिक्षक संघ बाराकोट का द्विवार्षिक अधिवेशन, सतीश चंद्र गहतोड़ी बने अध्यक्ष
लोहाघाट : बाराकोट ब्लाक सभागार में राजकीय शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। अधिवेशन दो सत्रों में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रशासक विनीता फर्त्याल रहीं। पहले सत्र में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में विद्यालयों में घटती छात्र संख्या एवं कलस्टर विद्यालय योजना विषय पर परिचर्चा की गई। द्वितीय सत्र में ब्लाक कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। सर्वसम्मति से सतीश चन्द्र गहतोड़ी को ब्लाक अध्यक्ष, पारस जुकरिया को उपाध्यक्ष, चंद्रा अधिकारी को महिला उपाध्यक्ष, नवीन बिष्ट को मंत्री, खिलानंद को संयुक्त मंत्री व दीपा पांडेय को महिला मंत्री, पंचदेव पांडे को महिला उपाध्यक्ष पंचदेव पांडे को आय व्यय निरीक्षक मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जनपदीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी, अनिल कुमार, इंदुवर जोशी, बबीता सिंह, ज्योति बोहरा, सुरेश प्रसाद,सुनील पांडेय, नरेन्द्र नाथ गोस्वामी, विनोद गहतोड़ी, भूपेश जोशी, रज्जन कफल्टिया आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता नवीन सिंह बिष्ट ने की। ऋतेश कुमार वर्मा , दुर्गेश चन्द्र जोशी ने संचालन किया। विशिष्ट अतिथियों में निवर्तमान उप ज्येष्ठ प्रमुख नन्दा बल्लभ बगौली, खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल, खंड शिक्षा अधिकारी कमल भट्ट रहे।

More Stories
हृदयगति रुकने से नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन
शिक्षा और समाजसेवा के लिए डॉ. सुमन पाण्डेय को मिला 462वां चरखा सम्मान
राम सिंह कैड़ा 396 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार