मृतक के माता-पिता ने 14 मई को डीएम से की थी निष्पक्ष
जांच की मांग
चंपावत/लोहाघाट। डीएम के हस्तक्षेप के बाद करीब डेढ़ माह बाद पाटी थाना क्षेत्र के जनकांडे गांव में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लोहाघाट थानाध्यक्ष अशोक कुमार के मुताबिक मृतक के पिता के तहरीर पर रवींद्र माहरा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच SSI भुवन चंद्र आर्या करेंगे। स
मृतक के माता-पिता और उनके साथ आए ग्रामीणों ने डीएम नवनीत पांडे से 14 मई को शिकायत करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। जिसके बाद डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कदम उठाने के पुलिस को निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई को आरोपित बनाया है।
27 मार्च को लापता जनकांडे निवासी सचिन माहरा (25) का 30 मार्च को पोखरी धूनाघाट के जंगल में संदिग्ध हालात में शव मिला था। पिता प्रेम सिंह के मुताबिक 27 मार्च की शाम सचिन अपने चचेरे भाई रवींद्र सिंह के साथ खेतीखान बाजार की ओर गया था। देर रात तक सचिन घर नहीं लौटा, जबकि रवींद्र वापस आ गया था। पोखरी (धूनाघाट) के पास सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे झाडिय़ों में सचिन का शव मिला था। शव के पास ही उसकी बाइक भी बरामद हुई थी।
फोटो… डीएम को ज्ञापन देते हुए सचिन के पिता


More Stories
जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का मामला: चार नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
कांग्रेस विधायक अधिकारी के बयान के बाद पाटी चुनाव में निर्दलीय अध्यक्ष पद पर जीतने वाले नारायण लाल बोले— मैं सीएम धामी का सेवक
पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा हारी पर जीत गए पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल